सेहंदा ताल से नाले की खुदाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित

सेहंदा ताल से नाले की खुदाई नहीं होने से ग्रामीण आक्रोशित

गाजीपुर अखिल भारतीय किसान सभा मरदह द्वारा बरही गांव में श्याम लाल राजभर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से सेहदा ताल से नाले की खुदाई ना होने के कारण सैकड़ों बीघे जमीन हमेशा जल मग्न रहती है जलभराव के कारण खरीफ एवं रबी की फसल नहीं हो पाती है इस समस्या पर गंभीरता से विचार किया गया बैठक में से अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कामरेड जनार्दन राम ने देवकली पंप कैनाल प्रथम के अधिशासी अभियंता से बात किए सभी किसान एकमत होकर यह निर्णय लिए की धान की रोपाई से पहले अगर नाले की खुदाई नहीं की जाती है तो मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कामरेड जनार्दन राम मरदह ब्लाक के मीडिया प्रभारी विजय यादव सुदामा राम रामायण राम रामकरण यादव सुदर्शन यादव हरि सिंह यादव चतुरी यादव ललिता यादव बृजेश शर्मा शिवपूजन यादव हरिहर चौहान महेंद्र पटेल मनीचौहान चंद्रिका यादव कुबेर यादव हरिनंदन यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया