भगवान राम और भरत के मिलन को देख भाव विभोर हुए दर्शक
गाजीपुर। बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत भङसर मे रामलीला में सूपर्णखा वृतांत, खर-दूषण वध लीला का सजीव मंचन किया गया। लीला का मंचन देख मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए। लीला मंचन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।

भङसर में चल रही रामलीला में सूपर्णखा वृतांत, खर-दूषण वध का सजीव मंचन किया गया। लीला मंचन के तहत वन में बैठे प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण पर लंकापति दशानन रावण की बहन सूपर्णखा की नजर पड़ती है और वह राम को देखकर मोहित हो जाती है। तभी वह सुंदर रूप रखकर भगवान राम के पास जाती है और उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखती है। भगवान श्रीराम अनुज लक्ष्मण के पास यह कहकर भेज देते है कि वह विवाहित है। लक्ष्मण से शादी कर लो।

सूपर्णखा जब लक्ष्मण के पास जाती है तो वह शादी का प्रस्ताव ठुकरा देते है। इससे क्रोधित होकर सूपर्णखा अपने असली भेष में आकर लक्ष्मण पर झपट पड़ती है। तभी लक्ष्मण क्रोधित होकर सूपर्णखा की नाक काट लेते है। सपर्णखा अपनी कटी नाक लेकर लंकापति रावण के पास जाती है और कहती है कि हे दशानन वन में दो वनबासी आये हैं जिन्होंने मेरी यह हालत कर डाली है।

तभी रावण कोधित होकर खर-दूषण को युद्ध के किल भेजता है। भगवान राम खर-दूषण का बध कर देते हैं। लीला का मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह रामलीला बहुत सालों से यहां के सम्मानित जनो द्वारा किया जा रहा है किस रामलीला के संयोजक पदाधिकारी और पात्रों को बहुत-बहुत बधाई देने के साथ ही मैं कहना चाहूंगा कि जिस तरह से प्रभु श्री राम ने अपनी मां की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया था और अपने 14 वर्ष के कार्यकाल को वन में बिताया था इससे हमें भी सीख लेनी चाहिए स्वार्थ को त्याग कर हम अपने मां बाप भाई बहन को संस्कार के ज्ञान से परिचित कराएं शिक्षा आज के परिवेश में बहुत जरूरी है शिक्षा है तो आप समाज में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल कर सकते हैं आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है लेकिन हमें सिर्फ और सिर्फ एक ही बात पर विचार करना है कि हमारा आने वाला कल कैसे अच्छा हो वाद-विवाद से बचें और भाई भरत की तरह संस्कार को स्वीकार करें आज अगर परिवार है

तो आप विकास के पथ पर है अगर आप परिवार से दूर होते हैं तो चंद खुशियों के साथ हम और आप विनाश के पद पर दिखाई देंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मटरू यादव पूर्व प्रधान आकाश राजभर राजेश यादव पप्पू यादव प्रधान गुड्डू राजभर प्रधान हरकेश यादव पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह कैलाश यादव पूर्व प्रधान सुभाष पहलवान का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामसुंदर भारद्वाज सहित पदाधिकारी और पात्रों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया l
इस रामलीला कमेटी में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, प्रमोद सिंह, बाढ़ु पटेल, सुरेंद्र खरवार ,अभय सिंह, पप्पू पटेल, रिंटू सिंह, अनिल पटेल, अच्छे सिंह, पिंटू वर्मा, राजेश यादव, संतोष खरवार ,विशाल खरवार, रिंकू राजभर, वीरू राजभर मौजूद रहे l
इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने सभी सम्मानित जनों का आभार प्रकट करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया l


