गौडिया मठ द्वारा भजन संध्या व आशीर्वाद समारोह आयोजित
नोएडा। सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में विनोद विहारी गौडिया मठ नोएडा के अनुयाई पी. एन. सिंह के सुपुत्र अतुल के विवाह की पूर्व संध्या पर भजन संध्या व आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भक्ति वेदांत श्रीधर गोस्वामी जी महाराज एवं भक्ति वेदांत पद्मनाभ जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया गया और वर वधु को आशीर्वाद दिया गया।
भजन संध्या में भजन प्रस्तुति वृंदावन से पधारे ब्रज रस रसिक दामोदर प्रभु जी (डोरीलाल) द्वारा दी गई। भजनों को सुनकर सभी भक्तों मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे।
कार्यक्रम उपरांत सभी आए हुए भक्तों ने भोजन प्रसाद का आनंद लिया।


