भाजपा नेता की पहल, झोलाछाप डॉक्टरो मे मचा हड़कंप
गाजीपुर:- शासन-प्रशासन से आदेश के बावजूद झोलाछाप चिकित्सकों व बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पतालों एवं पैथालॉजी पर स्वास्थ्य विभाग का नकेल नहीं कसा जा सका है।जिससे जनपद में आए दिन लोगों को अपनी जान गंवाकर कीमत चुकानी पड़ रही है।जनपद में बिना पंजीकरण कराएं बहुत से अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी अनुभवहीन एवं झोलाछाप चिकित्सकों के देखरेख में धड़ल्ले से चल रहे हैं।जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।अभी कुछ महीने बिरनो / जंगीपुर क्षेत्र में जच्चा की मौत हो गई थी।जनपद में अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी के संचालन को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक के करीबी भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय ने फोन कर स्थिति से अवगत कराया।जिसपर संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से अवैध अस्पताल,झोलाछाप चिकित्सकों व पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी करके उन्हें सील करने का आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर को दिया।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सांठ गांठ से सैकड़ों अवैध अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।जिसको लेकर आमजन के बीच आक्रोश व्याप्त है।विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि हम लोग जनता के जान से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देंगे।जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जनता के मदद के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे हैं।लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहें हैं।श्री पाण्डेय ने कहा कि अगर अब कहीं जनता के जान के साथ खिलवाड़ किया गया तो हाॅस्पिटल के साथ ही साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी। वहीं अगर देखा जाए तो विभागीय सांठगांठ के कारण बिरनो क्षेत्र में दर्जनभर झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आते हैं लेकिन जांच और कार्यवाही के नाम पर सिर्फ और सिर्फ धन वसूली के साथ कार्य कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है अब देखना यह है कि इस जांच किया कहां तक पहुंचती है।


