भारी मात्रा में गोवंश के साथ मुख्तार सहित तीन गिरफ्तार

भारी मात्रा में गोवंश के साथ मुख्तार सहित तीन गिरफ्तार

 गाजीपुर थाना कोतवाली गाजीपुर पलिस द्वारा गोकशी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 कुन्तल गौमांस, 1 कुन्तल गौवंशीय चर्बी, 170 अदद गोवंशीय व पड़वा की खाल, 1 राशि अर्ध कटा मृत गोवंश, 03 राशि जीवित गोवंश, 09 राशि जीवित पड़वा, 02 अदद कुल्हाड़ी, 2 अदद चापड़, 04 अदद लोहे की चाकू, 05 अदद लकड़ी का ठीहा, 08 अदद बाट, 02 अदद तराजू, 01 अदद मोटर साइकिल, 1200/- रूपये नगद गोमांश बिक्री का मय 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफालता प्राप्त की गयी।

 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को मुखबिरी सूचना पर थाना कोतवाली, गाजीपुर के सराय जेर किला क्षेत्र से शकील कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल जलील निवासी सराय गली जेर किला थाना कोतवाली गाजीपुर ,मुख्तार कुरैशी पुत्र अब्दुल जलील निवासी सराय गली जेर किला थाना कोतवाली गाजीपुर .शाद शेख उर्फ लक्की पुत्र शमीम शेख निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया । शेष अभियुक्तगण मौके पर आफरा-तफरी में फायदा उठाकर अभियुक्तगण चेलाल कुरैशी पुत्र मुख्तार कुरैशी निवासी सरायगली जेर किला थाना कोतवाली गाजीपुर तथा इब्राहिम पुत्र अन्तू निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर भागने में सफल रहे । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।