ईद उल अजहा की तैयारिया पुरी, आज मनाया जाएगा

 गाजीपुर बिरनो सुन्नत-ए-इब्राहिमी की अदायगी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुटे रहे। शनिवार को लोग विभिन्न जगहों पर बकरों की खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में भी रौनक रही। सुबह नमाजे ईद की अदायगी के साथ ही तीन दिन तक चलने वाले कुर्बानी के सिलसिले का भी आगाज होगा।

ईद-उल-अजहा का त्योहार इस्लामी साल के आखिरी महीने जिल हिज्जा की दस तारीख को मनाया जाता है। ईदगाह से लेकर इलाके की मस्जिदों में साफ-सफाई की जाती रही। घरों में भी लोग तैयारियों में जुटे रहे। इस दिन कुर्बानी करने का विशेष महत्व होने के कारण देर रात तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोग बकरों की खरीदारी करते नजर आए। बिरनो थाना क्षेत्र  के भङसर बाजार, बिरनो बाजार, बद्धुपुर, हंसराजपुर के अलावा मुख्य बाजारों में महिलाओं, बच्चों की भी भीड़ रही।