बिरनो थाने के समीप आवारा पशु दे रहे दुर्घटना को दावत
गाजीपुर बिरनो थाना के समीप मार्ग पर आधा दर्जन आवारा पशु स्वछंद विचरण कर रहे हैं। वहीं इन पशुओं के सड़क पर कहीं भी खड़े अथवा बैठ जाने से जहां जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं। बल्कि बीच सड़क पर अचानक लड़ने झगड़ने की वजह से राहगीर भी भय मे चल रहे हैं।
वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली सड़क और आजमगढ़ से गाजीपुर के लिए जाने वाले लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं ऐसे में यह मार्ग बहुत ही व्यस्त मार्ग कहा जाता है सड़क की हालत यह है कि मोटर वाहन चालक गड्ढों को बचाने के लिए कभी सड़क के बीच में तो कभी सड़क के किनारे दिखाई देते हैं गड्ढों से बचने के लिए बीच-बीच में विपरीत दिशा से चलने में भी परहेज नहीं करते हैं लोग जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है वहीं अब आवारा पशु दुर्घटनाओं को निमंत्रण देने के लिए दिखाई दे रहे हैं ।
देखा जाए तो वाहनों की तुलना में सड़कों की चौड़ाई पहले से ही बहुत कम है। ऐसे में दिन के समय अधिकांश सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं इन सड़कों पर आवारा पशुओं के जमे रहने की वजह से समस्या और अधिक गहरा जाती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि आवारा पशुओं को लेकर जहां प्रदेश सरकार एक्शन में दिखाई देती है वही प्रशासन अनजान बना हुआ है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मौजूदा हालत तो यह है कि थाना परिसर के किनारे पुलिस के द्वारा पकड़े गए बस और ट्रक भी खड़े किए गए हैं जिससे आजमगढ के तरफ से और मऊ के तरफ से आने वाले वाहन अगर सतर्कता नही बरते तो एक बङी घटना घट सकती है।


