अवैध देसी तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
गाजीपुर बिरनो पुलिस ने बुधवार को गोपालपुर तिराहे से मुखबिर की सूचना पर 315 बोर के देसी तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बिरनो पुलिस को मिली कामयाबी। बुधवार को बिरनो उपनिरीक्षिक अशोक कुमार सिंह थान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक युवक गोपालपुर तिराहा के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कल्लू यादव पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ यादव निवासी गोपालपुर खरवा थाना बिरनो के रूप में हुई है पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है गलत कार्यों में जो भी संलिप्त होंगे उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।


