ब्राह्मण समाज सेवा समिति में जरूरतमंदों में बांटे कंबल
नोएडा। शहर की सामाजिक संस्था ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा गरीब व असहाय लोगो को कम्बल वितरण किए गए।
संस्था पदाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि ठंड को देखते हुए सभी पदाधिकारीयो ने निर्णय लिया था कि रिक्सा चलाने वाले, सड़क पर रहने वाले लोग एवं निर्माणाधीन बिल्डिंग मे कार्य करने वाले मजदूरों को इस भीषण ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया गया।

इस कंबल वितरण कार्य मे एस. एन. मिश्र, शैलेन्द्र पाठक, बी. एम. त्रिपाठी, हरीश मिश्र, मुकुल बाजपेई, शारदा चतुर्वेदी, ममता पाण्डे, विकास तिवारी, कमलेश तिवारी, आकाश तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, आनन्द द्वीवेदी, अनूप तिवारी, ओंकार तिवारी, मृत्युंजय तिवारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


