ब्राह्मण समाज महासंघ ने बहराइच हिन्दू हत्या पर जताया आक्रोश
नोएडा। अभी हाल में ही 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के आयोजन में विशेष समुदाय द्वारा हमला कर एक 26 वर्षीय हिन्दू ब्राह्मण को घर के अन्दर वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई जिसके कारण समस्त हिन्दुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हिन्दू धार्मिक आयोजनों में अकारण पत्थरबाजी, योजनाबद्ध तरीके से हमले, धार्मिक कार्यक्रमों में अवरोध उत्पन्न करना एवं हथियारों से लैस होकर जान लेना, हत्या करना यह कौन सा धर्म है ये कहना है ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा का।
ब्राह्मण समाज महासंघ ने सामाजिक आक्रोश से अवगत कराते हुए सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पीड़ित को आर्थिक सहायता के साथ न्याय दिलाने की अपील की एवं इस प्रकार की सुनियोजित हमलों की गहराई से जाँच कराकर स्थाई समाधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया कि देश में बेतहाशा बढ़ती आबादी, अनियंत्रित जनसंख्या, संसाधनो का दोहन, देश के विकास में बहुत बड़ी बाधा है, यदि समय रहते इस पर रोक न लगाई गई तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण पर केंदीय कानून बनाने की अति आवश्यकता है।
ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. के. मिश्रा,राष्ट्रीय महासचिव लोकेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण मिश्रा,सचिव राजेश शुक्ला,सचिव प्रभाकर Jha,रामनारायण पाण्डेय, विशिष्ट पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


