दिव्यांग और बुजुर्गो के लिए चैलेंजर्स ग्रुप ने चलाए निशुल्क ई-रिक्शे
नोएडा: लोकतंत्र के महापर्व पर चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा रोशनी के नेतृत्व में मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु निशुल्क मतदाता वाहन चलाये गए। जिसके अंतर्गत दिव्यांगों, बुजुर्गो और गर्भवती महिलाओं को घर से मतदान बूथ तक ले जाकर मतदान कराया गया।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस मुहिम के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई गयी और मतदाता वाहनों के माध्यम से असमर्थ मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुँचाया गया।

संस्था की सदस्य मेघानशी ने कहा कि इस सेवा से लोगों को ऐसी कड़कती गर्मी में मतदान केंद्रों तक पहुँचने मे काफी मदद मिली। इस मौके पर राजू शुल्का, नन्द किशोर, पियूष, पारुल आदि मौजूद रहे।


