चार लाख की लूट, लुटेरे पुलिस के पकड़ से दूर

चार लाख की लूट,  लुटेरे पुलिस के पकड़ से दूर

गाजीपुर  बिरनो -स्थानीय थाना क्षेत्र के इनवा चट्टी पर मंगलवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 4 लाख रुपये व लैपटॉप को लुटकर फरार हो गए थे मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने मौके का मुआयना किया और 3 टीम गठित कर जल्द से जल्द खुलासा करने का भी निर्देश दिया था। 

 मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बिरनो थाना क्षेत्र के भीखरपुर गांव निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रामाशीष यादव अपने घर से 4 लाख रुपये व लैपटॉप लेकर इनवा चट्टी पर केंद्र खोलने के लिए पहुँचा, अभी वह ग्राहक सेवा केंद्र का शटर खोल ही रहा था कि पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोस बदमाश आये और तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग लेकर हंसराजपुर के तरफ भाग गए। इस घटना के बाद केंद्र संचालक द्वारा 112 नंबर पर संपर्क अपने साथ हुए हादसे को अवगत कराया कुछ ही देर बाद बिरनो थाना अध्यक्ष शीतल चंद अपने मय हमराहीयों के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना भी किया घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी भी प्राप्त किए लेकिन अब जबकि 48 घंटे से ऊपर हो चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं देखा जाए तो अपराधी इतनी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है जहां अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी और ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी के लिए जब बिरनो थाना अध्यक्ष से संपर्क साधा गया तो थानाध्यक्ष शीतल चंद ने बताया कि घटना के बाद से ही पूरी टीम लगी हुई है बहुत जल्द घटना का खुलासा कर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जाएगा।