जेड प्लस सिक्यूरिटी वाले मुख्यमंत्री ने करवाया एक महिला पर हमला, अब क्यों लग रहा है डर - जयहिंद

जेड प्लस सिक्यूरिटी वाले मुख्यमंत्री ने करवाया एक महिला पर हमला, अब क्यों लग रहा है डर - जयहिंद

नई दिल्ली। जयहिंद सेना प्रमुख डॉ नवीन जयहिंद लगातार स्वाति के साथ हुए मामले को लेकर मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा कर रहे हो और इस पूरी घटना को साजिश बता कह रहे है कि एक पीए की इतनी हिम्मत नही है की वो एक महिला सांसद के साथ ऐसी घटना को अंजाम दे। पीए तो तोता है और उस तोते में मुख्यमंत्री की जान है। सारे राज है उसके पास पार्टी के और इन नेताओं के। इसलिए अपनी महिला सांसद के बजाये अपने पीए को बचा रहे है।

जयहिंद ने साथ ही कहा कि कि पूरी कौरवों की सेना एक महिला के पीछे लगी हुई है। कलयुग में कोई कृष्ण भगवान उसे बचाना के लिए नहीं आएगा। खुद न्याय के लिए लड़ना होगा और मजबूती के साथ खड़ा होना होगा। वो गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस से पहले भी अपील कर चुके है कि स्वाति की जान को खतरा है। इसे डराया जा रहा है धमकाया जा रहा है। कौरवों की सेना एम्स की मेडिकल रिपोर्ट को झूठा बता रही है। दिल्ली पुलिस को गलत बता ही कि cctv कैमरे के साथ छेड़छाड हुई है। मुख्यमंत्री खुलेआम अपने पीए को साथ लिए घूम रहा था और कह रहा था कि उनकी जान इस तोते में है इसे ही बचाएगा।

जयहिंद ने वही स्वाति को बीजेपी के एजेंट बताने पर कहा कि ये दर्योधन के कहने पर दुशासन ने घटना को अंजाम दिया है। आज स्वाति को बीजेपी का एजेंट बताने वाले बताएं कि क्या बीजेपी ने 20 साल पहले स्वाति को प्लांट किया था। अगर इनका गठबन्ध कांग्रेस के साथ न हुआ होता तो क्या ये स्वाति को कांग्रेसी बताते। आज वो स्वाति के साथ इसलिए नहीं है कि वो उनकी पूर्व पत्नी है बल्कि वो एक एक्टिविस्ट है लाखों महिलाओं के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ी। जयहिंद भोलेनाथ और परशुराम का भक्त है। न्याय के लिए फरसा उठाना एक योद्धा का धर्म है। इस फरसे से न चंडीगढ़ दूर है और न दिल्ली दूर है। 

वही नवीन जयहिंद ने केजरीवाल पर हमले के आरोप पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि एक जेड प्लस सिक्यूरिटी वाला मुख्यमंत्री जिसने एक नित्थी महिला पर हमला करवाया, उसे साजिश के तहत पिटवाया और  अब इतना डर गया है की इतनी सिक्यूरिटी होने के बाद  भी कहा रहा है उस पर हमला करवाया जा रहा है। जो पाप उसने किया है उससे अब दुर्योधन को डर लग रहा है। ये राजनीतिक स्टंट है | अपने पाप को छुपाने के लिए ये सब कहा जा रहा है। इससे डरपोक और कायर मुख्यमंत्री मैंने नहीं देखा है।