मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया
नोएडा। मिंडा कारपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से चौधरी केशराम इंटर कॉलेज, हबीबपुर गांव में एस्क्लेपियस हॉस्पिटल की मेडिकल टीम के द्वारा जनरल हेल्थ, डेंटल हेल्थ चेक अप एवं फिजियोथैरेपी, पैथोलॉजी टेस्ट व आंखों का निशुल्क चेकअप करवाया गया। साथ में लोगों में निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

लोगों का जनरल चेकअप एस्क्लेपियस हॉस्पिटल हल्द्वानी मोड़ नोएडा के जनरल फिजिशियन डॉक्टर बृजराज और डॉक्टर देव भाटी के द्वारा किया गया व डॉक्टर बृजबाला मिश्रा डॉक्टर रमन ने लोगों को आर्थराइटिस वाह हड्डी रोगों के लिए जागरूकता लाने का प्रयास किया।
साथ ही डॉ शिवानी मुख्य दंत रोग विशेषज्ञ एस्क्लेपियस हॉस्पिटल ने बच्चों और लोगों को दंत रोग व उनके उपचारों से चेकअप द्वारा अवगत कराया lइसके अतिरिक्त बच्चों का निशुल्क आई चेक अप मिंडा कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा करवाया गया।


