सेक्टर 11 में बिजली का करंट लगने से गोवंश की मृत्यु
नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र अंतर्गत मेट्रो हॉस्पिटल के निकट बिजली के खंभे में आए करंट की वजह से एक गोवंश की मृत्यु हो गई ।
स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बिजली के खंभे में आए दिन करंट रहता है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को इस संबंध में कई बार सूचित किया गया है लेकिन कभी कोई संज्ञान नहीं लिया गया हर वार एक ही आश्वासन दिया जाता है कि हम इसको जल्दी दुरुस्त करा देंगे।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि डेरी संचालकों को पर भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह अपने गोवंश को सुबह छोड़ देते हैं और शाम को दूध के समय ले जाते हैं।
गोवंश का अंतिम संस्कार गौवंश सेवा ट्रस्ट के संचालक ललित सिंगल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।


