बिजली का करंट लगने की वजह से गोवंश की मृत्यु
नोएडा। बरसात का मौसम आते ही घुमंतू जीवो के लिए खतरा मंडराने लगता है और आए दिन बिजली के खंबो में करंट उत्तर आने की वजह से आए दिन किसी न किसी जीव की मृत्यु हो जाती है।
ऐसा ही मामला बीते रात करीब 9:00 बजे ए-66 सेक्टर 8 के पास अथॉरिटी द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट में आ रहे करंट से गौ वंश की मृत्यु हो गई फिर थाना फैज वन को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा सूचित किया गया और फिर वहीं रात में प्रदर्शन हुआ की यह दो महीने के अंदर पांचवा करंट लगने से गाय की मृत्यु का मामला है इसलिए संबंधित अथॉरिटी के अधिकारी पर एफआईआर दर्ज हो ऐसी मांग की गई, जितेंद्र धर्म प्रसार प्रमुख नोएडा महानगर ने डीसीपी साहब से बात की, डीसीपी साहब ने आश्वासन दिया कि आप गाय को पीएम के लिए भेज दें, हम एफआईआर कर लेंगे या संबंधित अधिकारी पद मुक्त होगा। इस अवसर पर जितेंद्र महानगर धर्म प्रसार प्रमुख, प्रवेश महानगर सह मंत्री, रवि बालू पासना केंद्र प्रमुख प्रखंड उपाध्यक्ष, अभिलाष प्रखंड सह मंत्री, दीपक, धर्मेंद्र सह मंत्री प्रखंड, मनीष प्रखंड संयोजक, सतीश बाल उपासना केंद्र प्रमुख, सुमित गौ रक्षा प्रमुख, प्रेम गौ रक्षा प्रमुख प्रखंड, जग्गी सह संयोजक प्रखंड, सूरज, लवकुश, धर्मपाल, शंकर और अन्य कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।


