सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने किया मिस एसएफआई 2024 का सफल आयोजन

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट ने किया मिस एसएफआई 2024 का सफल आयोजन

नोएडा: एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से संबद्ध देश के प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थान सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट और एआईसीटीई द्वारा बी डिजाइन पाठ्यक्रमों से अनुमोदित ने मिस एसएफआई 2024 जो आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व का प्रतीक है का सफल आयोजन किया । । संस्थान के परिसर में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ने विभिन्न कार्यक्रमों में बैच 2024 के छात्राओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया, जिससे महिला सशक्तिकरण और समग्र विकास के मंच को बढ़ावा मिला है ।

मिस एसएफआई एक ऐसी प्रतियोगिता है जो न केवल सुंदरता के बाहरी रूप को मापती है और पुरस्कृत करती है, बल्कि यह भी बताती है कि महिलाएं सिर्फ सुंदरता की प्रतिमूर्ति नहीं हैं, नाज़ुक नहीं हैं, किसी भी तरह से सीमित नहीं हैं। महिलाएं प्रतिभाशाली, मजबूत,महत्वाकांक्षी और दृढ़ निश्चयी होती हैं और दुनिया को बदलने और चलाने की शक्ति रखती हैं।

इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि सुश्री मोनिका आहूजा, मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2021, सम्मानित गणमान्य व्यक्ति, चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता, और कार्यक्रम आयोजक प्रिंसिपल डॉ. वंदना जागलान, वाइस प्रिंसिपल डॉ.नीतू मल्होत्रा उपस्थित थे।

मिस एसएफआई 2024 सिर्फ एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक मंच है जो एसएफआई के छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का जश्न मनाता है। प्रतिभागियों को अद्वितीय राउंड वॉक विद कॉन्फिडेंस राउंड, स्टाइलिंग राउंड-टैलेंट राउंड और क्यू एंड ए राउंड में आंका गया, प्रत्येक को उनकी रचनात्मकता, स्टाइलिंग और कौशल का उत्कृश्ट प्रदर्शन किया गया ।