बिरनो थाना परिसर में धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी
गाजीपुर। बिरनो थाना परिसर में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गली मोहल्ला बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी का माहौल देखने को मिला वहीं घरों मंदिरों में झांकियां सजाई गई। कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। वहीं बिरनो थाना परिसर में श्री कृष्ण भगवान का पूजा पाठ कर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। परिसर में पूजा स्थल पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने मंगल गीत गया इस मौके पर भव्य सजावट को देखकर क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न हुए।
इस मौके पर घर से दूर अपनों से दूर बिरनो थाना पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने अपने ज़िम्मेदारियो को देखते हुए कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया । इतना ही नहीं थाना परिसर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सम्मानित जनों के साथ ही ग्रामीणों के लिए प्रसाद स्वरूप भव्य भोजन की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें थाना परिसर के समस्त कर्मचारीयों ने सहभागिता निभाया। बताते चलें कि श्री कृष्ण भगवान का जन्म जेल में हुआ था। जिसको लेकर सभी थानों में मनाये जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और रोचक हो जाता है।
इस मौके पर मनिहारी प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु, बिरनो प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र यादव पप्पू , चंद्रप्रकाश सिंह, अमरजीत राम, सूर्य देव भारती ,अब्दुल मन्नान प्रधान ,कार्तिक राम ,चंद्रप्रकाश सिंह, धनंजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र वासियों का आभार प्रकट किया।


