दिशा सूचक बोर्ड गलत लगने से राहगीर परेशान, विभाग अनजान
गाजीपुर गोरखपुर से वाराणसी फोरलेन पर स्थित शेखपुर मे लगाए गए दिशा सूचक के बोर्ड गलत होने से राहगीरों को भ्रमित होना पड़ रहा है।
आपको बताते चले की गोरखपुर से वाराणसी फोरलेन पर कई जगहों पर अनियमितता देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में भङसर चौराहे पर पहुंचने से पहले किसी भी तरीके का बोर्ड नहीं लगाया गया है जबकि इस चौराहे पर भीड़ भाड़ काफी लगा रहता है आलम यह है कि आए दिन छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है भङसर पानी टंकी के समीप यू टर्न की बनाया गया है वहां पर भी किसी भी तरह का सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे घटनाएं होती रहती है अभी हाल ही में भङसर पानी टंकी के पास सूचक बोर्ड के ना होने के कारण एक ही लेन में चल रही पिकअप और कंटेनर में टक्कर हो गई जिसमें पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए वही इलाज के दौरान एक की मौत भी हो गई लेकिन कार्य कर रही संस्था के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है वही शेखपुर चट्टी पर बिरनो 2 किलोमीटर गाजीपुर के तरफ दर्शाया गया है जबकि बिरनो शेखपुर चट्टी से 2 किलोमीटर मऊ मार्ग पर स्थित है वही अगर देखा जाए तो बिरनो थाना लिखा होना चाहिए क्योंकि बिरनो गांव शेखपुर चट्टी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है दिशा सूचक बोर्ड गलत लगाए जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियां हो रही है स्थानीय नागरिक राहुल राजभर ने बताया कि आए दिन लोग गलत दिशा सूचक बोर्ड लगे होने के कारण ही रास्ता भटक जाते हैं जो कभी जंगीपुर के पास तक जाकर फिर वापस होते हैं और उन्हें एक लंबी दूरी भी तय करनी पड़ती है इस मामले पर जानकारी देते हुए शेखपुर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्य कर रही संस्था इस बोर्ड को लगभग 20 से 25 दिन पहले लगा चुकी है आश्चर्य की बात तो यह है कि इस मार्ग से अधिकारी ,जनप्रतिनिधि, प्रशासन के लोगो का आए दिन आना जाना होता है यही नहीं फोर लेन पर कार्य कर रहे अधिकारी और कर्मचारी भी आते जाते रहते हैं लेकिन इन सब का गलत सूचक बोर्ड पर नजर नहीं पङना आश्चर्यजनक है।


