भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा जिला बैठक का आयोजन

भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा जिला बैठक का आयोजन

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में सेक्टर 26 स्थित विधायक पंकज सिंह के कार्यालय पर जिला बैठक का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के आगामी कार्यक्रम जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तैयार की गई ।

इस जिला बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री को सम्बोधित करते हुए   कहा कि सभी लोग जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में जुट जाए। 

जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष ओमबीर अवाना जी ने  जिला उपाध्यक्ष अजय यादव को कार्यक्रम संयोजक और जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा को कार्यक्रम सह संयोजक बनाया गया।

इस मौके पर किसान मोर्चा के  जिला महामंत्री घनश्याम यादव , मुक्तानंद प्रधान, उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, जिला मंत्री अनिल मास्टर ,सतपाल अवाना विजय अवाना, सर्वेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार झा, जिला मीडिया सह प्रभारी सौरभ बैसोया, जिला कार्यकारिणी सदस्य भागवत दयाल शर्मा ,अशोक यादव और मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार , शक्ति सिंह गुर्जर, प्रदीप शर्मा, महेश चंद्र, संजीव पटेल, मंडल महामंत्री बलवंत सिंह, हिमाशु शर्मा, रविन्द्र यादव, लीलू अवाना, एव बबलू यादव, आदेश यादव, श्याम प्रकाश, मनोज कुमार अग्रवाल, पंडित प्रदीप त्यागी  सहित सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।