नोएडा में उत्तर प्रदेश से अलग रूल रेगुलेशन चलते हैं : दीपक विग
ऐसा लगता है कि हम नोएडा वासी उत्तर प्रदेश में नहीं किसी ओर देश में रह रहे हैं। क्योंकि नोएडा में उत्तर प्रदेश से अलग रूल रेगुलेशन चलते हैं ये कहना है पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा एवं चेयरमैन पंजाबी विकास मंच, राजनीतिक सामाजिक विचारक दीपक विग का
जैसा कि सभी जानते हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश में 18 मीटर रोड पर मिक्सलैंडयूज चेंज हो सकता है परंतु नोएडा में 24 मीटर रोड पर ही मिक्सलैंड यूज़ चेंज हो सकता है
अब जैसे कि नोएडा प्राधिगण औद्योगिक सेक्टर्स में 24 मीटर रोड पर या उससे अधिक बड़ी रोड पर मिक्सलैंड यूज चेंज करने के लिए औद्योगिक और कमर्शियल के अंतराल का 25% निर्धारित किया जा रहा है और रिहायशी सेक्टरों में मिक्सलैंड यूज चेंज करने के लिए
कमर्शियल और आवासीय सेक्टर के सर्कल रेट के अंतराल का 50% निर्धारित किया जा रहा है यह निर्णय आम जनता के लिए न्यायपूर्ण नहीं है। नोएडाप्राधिकरण एक लालची सौदागर जैसा व्यवहार कर रहा हैं, अब ऐसा लग रहा है कि नोएडा प्राधिकरण ने कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लैंडयूज चेंज करने की स्कीम लाई गई थी ।क्योकिअब उन खास लोगों का मिक्सलैंड यूज चेंज हो चुका है परन्तु हमेशा की तरह आम जनता फिर लटक गई।
पहले 24 मीटर रोड या उससे ऊपर रोड पर अब से पहले आवासीय सेक्टरों के मिक्सलैंड यूज चेंज करने के लिए कमर्शियल आवासीय चार्ज के अंतराल का 10% वसूला जाता था परन्तु इसको बढ़ाकर नोएडा प्राधिकरण 50% करने जा रही है जो कि बिल्कुल गलत है।
नोएडा प्राधिकरण , उत्तर प्रदेश का ही एक अंग है जैसा कि उत्तर प्रदेश में 18 m रोड पर मिक्सलैंड यूज चेंज करने की परमिशन है। वैसे ही नोएडा में भी होनी चाहिए।
आवासीय ओर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में मिक्सलैंड यूज़ चेंज करने के लिए चार्ज 10% से 15% ही करना चाहिए और आवासीय क्षेत्रों में जो मिक्सलैंड यूज चेंज हो उसमें बैंक, क्रेच, प्ले स्कूल, लेडीस ब्यूटी पार्लर, गेस्ट हाउस,पीजी,जनरल स्टोर जिसमें ग्रॉसरी का सामान मिल सके क्लिनिक नर्सिंग होम,प्रॉप्टी डीलर, आर्किटेक्ट, चार्टर्ड एकाउंटेंट, इंटीरियर डिजाइनिंग का ऑफिस की परमिशन हो।


