जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल - नरेश कुच्छल

जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल - नरेश कुच्छल

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई की एक बैठक  नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में हरौला सेक्टर 5 में संपन्न हुई । बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा संपूर्ण जनपद सहित नोएडा में सर्वे के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के कारण शहर में व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया तथा चेतावनी दी गई कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए जीएसटी बिना यदि कोई कार्यवाही की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और व्यापारी सड़क पर उतर कर इसका तीव्र विरोध करेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि  12 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे व्यापारी हरौला में एकत्रित होकर कमिश्नर जीएसटी कार्यालय सेक्टर 148  जाएंगे, जहां पर  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर जीएसटी के माध्यम से सौंपा जाएगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेश कुच्छल व चेयरमैन राम अवतार सिंह ने व्यापारियों को आह्वान किया कि उन्हें डर कर अपनी दुकान बंद नहीं करनी है। उन्हें एकजुटता के साथ ऐसे अधिकारियों का विरोध करना है, जो व्यापारियों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही में लगे हैं । उन्होंने कहा कि संगठन कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, व्यापारियों की सरकार होते हुए भी अगर जीएसटी विभाग द्वारा शोषण एवं दोहन का शिकार बनाया जा रहा है, तो उससे व्यापारी वर्ग में घोर निराशा है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही इसका समाधान है।  ऐसे समय में व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का सालाना टर्नओवर 20 लाख रुपये से कम है, उन्हें जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ ऐसे व्यापारी जिनकी सालाना टर्नओवर 20 लाख से अधिक है, उन्हें जीएसटी में पंजीयन कराना आवश्यक है।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की  विभाग द्वारा छोटी-छोटी टेक्निकल मिस्टेक पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की कि छोटी-छोटी टेक्निकल मिस्टेक पर व्यापारियों के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने से विभाग बाज आए।

इस अवसर पर अन्य व्यापारी नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों को इसी प्रकार एक जुटता बनाए रखने की जरूरत है तथा कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वह निर्भीक होकर अपना व्यापार करें। अगर किसी व्यापारी को जीएसटी विभाग द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना प्रतिनिधि मंडल को दी जाय।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन रामअवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, महामंत्री संदीप चौहान व सत्यनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, सोहनवीर, कपिल भाटिया, सुधीर, महेंद्र गोयल महेंद्र कटारिया, पीयूष वालिया, सुभाष त्यागी, राधेश्याम गोयल, बृजमोहन राजपूत बृजमोहन यादव, अनिल गर्ग आदि उपस्थित थे।

जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के कारण व्यापारियों में दहशत का माहौल - नरेश कुच्छल