अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन द्वारा ई रिक्शा युनियन का किया गया गठन
नोएडा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान द्वारा ई-रिक्शा चालक यूनियन का गठन किया गया सैकड़ो की संख्या में मौजूद ई रिक्शा चालकों ने रवींद्र प्रधान के समक्ष अपना दर्द बयां किया रिक्शा चालकों ने रविंद्र प्रधान को अपनी समस्या से अवगत करते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा मनमाफिक तरीके से चालान व अभद्र व्हवहार करने से सभी रिक्शा चालकों में हीनभावना पैदा होती है।
रविन्द्र प्रधान ने ई रिक्शा चालकों के समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के नेतृत्व में ई रिक्शा यूनियन बनाने की घोषणा की और कहा कि जनपद में किसी भी ई रिक्शा चालकों का शोषण बर्दास्त नही किया जाएगा और यूनियन द्वारा सभी रिक्शा चालकों के हितों की रक्षा करते हुए न्याय दिलाया जाएगा।
इस गठन के दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के जिलाध्यक्ष सम्भल विनोद,अरुण कुमार,राकेश,बलराम,रामबहादुर, भैयालाल,राजेश,प्रेमकुमार,भानुप्रताप, रोहित कुमार, मनोज,केशराम, मुनीष आदि मौजूद रहे।


