ईसीजीसी लिमिटेड और लघु उद्योग भारती ने सयुंक्त रूप से की "निर्यातक संगोष्ठी"
दिल्ली। ईसीजीसी लिमिटेड और लघु उद्योग भारती गौतम बुद्ध नगर के साथ सयुंक्त रूप से "निर्यातक संगोष्ठी" का आयोजन होटल होली डे इन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गायत्री मंत्र के उच्चारण से शुरू हुआ।

सर्वप्रथम पूजांजलि शेखर, शाखा प्रबंधक, मुख्य अतिथि मधुसूदन दादू, प्रदेश अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती और अमित कुमार अग्रवाल, स्वतंत्र निदेशक, ईसीजीसी लिमिटेड के साथ मंच पर उपस्थित सभी वशिष्ठ अतिथियों / संयोजकों और सभी सहभागियों का स्वागत किया और निर्यातको के लिए क्रेडिट बीमा योजनाओं और विभिन्न उपलब्ध क्रेडिट इंसोरेंस पर अपनी प्रस्तुति दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मधुसूदन दादू और अमित कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किये और सौरभ श्रीवास्तव, सहायक महा प्रबंधक, ऊत्तर क्षेत्रीय कार्यालय ने निर्यातकों के साथ निर्यात को प्रोत्साहन देने हेतु सुझाव पेश किये।
उद्यमियों ने ईसीजीसी संगोष्ठी की काफी सराहना की और ईसीजीसी से अनुरोध किया गया इस तरह की संगोष्ठी ज्यादा से ज्यादा हो और इसके प्रचार प्रसार करने की जरूरत है जिससे कि अधिक से अधिक निर्यातको इसका लाभ मिल सके।
बैठक में ईसीजीसी लिमिटेड की और से राकेश मणि शुक्ला, वरिष्ठ प्रबन्धक, आर आर शिमरे, प्रबंधक, दीपक जैन, सहायक प्रबंधक और देव प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अधिकारी ने भाग लिया उद्यमी के रूप में पीपीएस इंटरनेशनल से पी.के. अग्रवाल और लघु उद्योग भारती की और से गौरव मित्तल संयुक्त प्रदेश सचिव एवं प्रभारी मेरठ मंडल, मेरठ संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, मेरठ संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, गौतम बुद्ध नगर अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, ग्रेटरनोएडा अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल, महासचिव सत्य वीर सिंह नोएडा कोषाध्यक्ष अमित सिंघल. एवं 105 से करीब 110 की संख्या में उद्यमी ईसीजीसी निर्यातक संगोष्ठी में शामिल हुए।


