सपोर्टिंव सोशल वर्कर अवार्ड 2023 से ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स का सम्मान 

सपोर्टिंव सोशल वर्कर अवार्ड 2023 से ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स का सम्मान 

शेड्स ऑफ इंड़िया पत्रिका के सातवें अंक के विमोचन के अवसर पर ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स के डायरेक्टर श्री आमीर सिद्दीकी को उनके सामाजिक कार्यो एवं जागरूकता के क्षेत्र मं् महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व हरिद्वार के विधायक उमेश कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, कार्यक्रम का आयोजन शेड्स ऑफ इंड़िया पत्रिका एवं राज फाउंडेशन के द्वारा 14 जनवरी, 2022 को दिल्ली के लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता सविता अरोड़ा और राखी तंवर ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स के द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शिल्पी बहादुर, सिमरीती महाजन, निधि गुलाटी, लोकेश सादिजा, निशा वर्मा ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। 

शेड्स ऑफ इंड़िया पत्रिका के सातवें अंक में आमीर सिद्दीकी (डायरेक्टर - ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स) एवं  पूजा चौधरी (इवेंट मैनेजर - ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स) को मुख्य स्थान दिया गया, कार्यक्रम के मुख्य सहायक अविनाश गोयल एजेआई ज्वेलर, दीपिका गुप्ता, अनीश गुप्ता रहे। इस अवसर पर सोनिया लाम्बा, एक्टर जुनैद हुसैन खान, अमित गुप्ता जेमिनी, सिंगर सोनू अली, एक्टर राज कुमार खुराना, एकता शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा बबली फरीदाबाद, जैन ब्रदर्स न्यूज नेटवर्क बागपत के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, रत्नत्रय फाउंडेशन के संस्थापक अशोक कोठारी, किरण सेठी, शिव कुमार, रेखा वोहरा, अमित अग्रवाल, यशपाल सिंह, हरविंदर सलूजा, अनिल कटौच, एक्टर शबाना खान, एकता मखीजा सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

ईगल स्पेशिएली एबल्ड राइडर्स सम्पूर्ण भारत में रेट्रोफिटेड स्कूटी से 50 हजार किलोमीटर से भी अधिक की जागरूकता राइड (ब्लड डोनेशन, विश्व शांति, शिक्षा, स्वास्थ, मतदान, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगो का अधिकार, इत्यादि) के लिए कर चूका है।