शिक्षा ही समाज के चहुंमुखी विकास की चाबी है - प्रमोद प्रजापति

शिक्षा ही समाज के चहुंमुखी विकास की चाबी है - प्रमोद  प्रजापति

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दक्ष प्रजापति शिक्षा प्रसार समिति द्वारा अपने कार्यालय/भवन स्थान महारानी लक्ष्मीबाई कालोनी, रिछपाल गढ़ी, गुरूद्वारे के पास गोर सिटी नोएडा में नवंम मेधा deepc वी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार प्रजापति अपर जिला जज गाजियाबाद रहे। विशिष्ट अतिथि समिति के संस्थापक गण होराम सिंह, टेकचंद, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, रजनी कान्ता प्रजापति एडवोकेट, लटूरसिंह, रामबीर सिंह व हरबीर सिंह रहे।

मुख्य अतिथि अमित कुमार प्रजापति अपर जिला जज गाजियाबाद ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज में प्रतिष्ठा, धन एवं सम्मान प्राप्त होता है । सभी छात्र छात्रा मन लगाकर पढ़ाई करें, सभी को ज़िन्दगी में सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।

पूर्व अध्यक्ष डॉ जयवीर सिंह महामंत्री सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट ने भी सम्बोधित करते हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम एवं समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए। कहा कि शिक्षा ही समाज के चहुंमुखी विकास की चाबी है, जिससे न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका के रास्ते के ताले खुलते हैं। हमारी यह संस्था समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजिनियरिंग, मेडिकल, शिक्षा आदि पाठ्यक्रम में 70%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 75 बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं ईनाम में बैग लेकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए मोमेंटो श्री राजकुमार एडवोकेट तथा बैग श्री उपेन्द्र कुमार प्रजापति,विजय नगर ने डोनेट किए सभी के खाने की व्यवस्था पूर्व अध्यक्ष डॉ जयवीर सिंह द्वारा की गयी।

सम्मेलन को मनोज कुमार OSD. डिप्टी डायरेक्टर एजूकेशन दिल्ली, के पी वर्मा प्रोफेसर नोएडा, वैद्यराज सुभाष मेरठ, शिक्षक सिपाही लाल प्रजापति एटा ने   सम्बोधित किया, प्रोत्साहित किया एवं सम्मानित किया। समिति को सदस्यों की नामपट्टिका वह पांच पंखे दान करने वाले श्री सत्य प्रकाश (एस पी मोटर्स) व इनवरृटर+बैटरी दानदाता डॉ शैलेन्द्र सिंह डैन्टिस्ट एवं अपने वेतन का10%एक वर्ष तक समिति को दान,व दो पंखे दान करने वाले श्री वीर सिंह नोएडा को माला पहनाकर स्वागत किया गया। भामाशाह दानदाता श्री रामबीरसिंह गोला व तेजवीर सिंह ज्वैलर्स को भी सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष मा0 प्रमोद कुमार प्रजापति व सभी संस्थापक गण ने मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार प्रजापति अपर जिला जज गाजियाबाद को मोमेंटो भेंट कर व शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बुलन्दशहर से सर्व जगदीश सिंह, नवरत्न सिंह, बलराम सिंह, जगदीश चन्द्र, मुरारी लाल जी, दिल्ली से मनोज कुमार DD.Education, डॉ राजकुमार ,प्रवक्ता, ममतेश कुमार आर्य, खुर्जा से वेद प्रकाश, हापुड़ राजवीर सिंह, दादरी श्याम दास, के साथ साथ श्री रामपाल सिंह प्रंसिपल, देशराज सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष, निर्मल प्रजापति कोषाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद उपाध्यक्ष, सुरेशपालसिंह वीर लोनी, ओमप्रकाश देहरा, श्रीमती गीता, राजेन्द्र कुमार, किरणपाल, ओमबीर सिंह आदि समिति के सदस्य एवं देवेन्द्र कुमार सिहानी, दरवेश प्रजापति पुत्र स्व महावीर सिंह संस्थापक जिन्होंने समिति के भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट पूर्व महामंत्री एवं श्री वेद प्रकाश महामंत्री, प्रमोद कुमार प्रजापति अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया।

समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं सम्मेलन में आए सभी महानुभावों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया और सम्मेलन का समापन किया।