राजेंद्र कुमार (बाबाजी) बने सांस्कृतिक शाखा के खोड़ा मंडल अध्यक्ष
नोएडा।PNI News। गाय सेवा के लिए समर्पित संस्था अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान द्वारा राजेंद्र कुमार (बाबा जी) को खोड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राजेंद्र कुमार (बाबा जी) ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी गौतम ऋषि द्वारा गाय माता के लिए किए जा रहे विशेष कार्य के लिए और उन्हें खोड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसका निर्वहन करुंगा और संस्था द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय रचनात्मक गौ सेवा महा अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष हरीश वर्मा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में गाय शुरु से ही पूज्यनिय रही है लेकिन आज लोग आधुनिक जीवन शैली के चक्कर में अपनी परंपराएं भूलते जा रहे हैं जो कि गलत है। हमें गाय की सेवा करनी चाहिए जिसके अनेक लाभ हमें प्राप्त होते हैं।
इस अवसर पर ललित कुमार, हिमांशु, शैलेंद्र चौहान, सोनू राज, गौरव, हरिकिशन, संजय, मनोज, आदि लोग उपस्थित रहे।


