माँ कामाख्या देवी की मूर्ति की हुई स्थापना

माँ कामाख्या देवी की मूर्ति की हुई स्थापना

नोएडा। महा नवरात्रि के शुभ अवसर पर, माँ कामाख्या देवी के नव निर्मित मन्दिर का उद्घघाटन एवं मूर्ति स्थापना आलोक सिहँ, आई.पी.एस. पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर, नवाब सिहँ नागर पू. मँत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रीमती विमला बाथम जी अध्यक्षा महिला आयोग उत्तर प्रदेश के पुनीत कर कमलो से किया गया।

अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने बताया कि आज ही शनिदेव बाबा का 20वाँ स्थापना दिवस हैं, जेसे धूमधाम से मनाया गया।
श्रीसिद्ध पीठ शनि मन्दिर नौएडा की स्थापना दिनांक 04 अक्टूबर 2003 को हुई थी। आज नवरात्रों का ऐसा पावन दिवस जिसमें एक साथमाँ कामाख्या सिद्धिदात्री जी,श्री हनुमानजी एवं श्री शनिदेव बाबा का आशीर्वाद भगत जनों ने प्राप्त किया। 

इस पावन अवसर पर महेश सक्सेना, डा.वी.एस.चौहान, करतार सिहँ चौहान, मुकुल बाजपाई, राजीव मिश्रा, मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, इंदर चन्दर डी सी पी, आशुतोष द्विवेदी एडिशनल डीसीपी, सूर्य नारायण गुप्ता, प्रमोद त्यागी, उदय मिश्रा, एस.के.टक्कर, मुकेश सिंहल, पी के गुप्ता आदि उपस्थित रहे।