श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत को लेकर नोएडा में उत्साह 

श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत को लेकर नोएडा में उत्साह 

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ में शामिल होंगे।

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जन्मभूमि पर पूजित अक्षत पूरे देश के है राम भक्त परिवार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया था। पूजित अक्षत का वितरण नोएडा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के द्वारा हो रहा है जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोग पूर्ण सहयोग कर रहे है।

अक्षत वितरण के लिए नोएडा 950 टोली (team) बनाई गई है और अभी तक लगभग 3.5 लाख परिवारों तक अक्षत वितरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अक्षत प्राप्त होने पर समाज के लोग अत्यंत प्रसन्न है और कई जगह लोगो को भावुक होते भी देखा गया है।

नोएडा महानगर में अक्षत वितरण अभियान के संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह सतेंद्र नारायण सिंह है और सह संयोजक विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश महावर है।