जीआईपी मॉल में मनाया गया लोहड़ी पर्व, लोगों ने उठाया लुफ्त
नोएडा। सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल में लोहड़ी के शुभ अवसर पर एक संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब से आए कलाकारों ने भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत किया।

ढोल की थाप पर नाचते कलाकारों के साथ दर्शकों ने भी ताल से ताल मिलाई, विशेषकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था, शाम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लोहड़ी जलाई गई, आग के चारों ओर दर्शकों ने जमकर भांगड़ा किया। कार्यक्रम देर शाम तक चला।


