आग लगने से परसा गांव में 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव में गुरुवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते आधा दर्जन किसानों के कल 6 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था । जिन लोगों की फसल आग में जलकर राख हो गई उन में अमरनाथ राय सत्येंद्र नाथ राय जितेन राय उमेश कुमार राय का चार बीघा कपिल देव सिंह यादव का एक बीघा अमरेश राय का तीन मंडा सहित अन्य लोगों का भी फसल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। ग्रामीण किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने बिजली से निकली चिंगारी से नष्ट हुई फसलों का आकलन कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने का आश्वासन दिया वहीं क्षेत्र किसानों का कहना था कि अगर बिजली विभाग सही ढंग से काम करती तो हम लोगों की फैसले आज जलकर राख नहीं होती और उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी उनको मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा।


