प्रतिभागियों को सदा अपने जीवन प्रयोजन के प्रति सतर्क व सदा क्रियाशील रहना चाहिए - विष्णु मित्तल
सतयुग दर्शन संगीत कला- केंद्र द्वारा नि:शुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
दिल्ली। ऐवान - ए - ग़लिब ऑडिटोरियम, ग़ालिब इंस्टिट्यूट, माता सुंदरी लेन, दिल्ली में समूह गान ,समूह नृत्य व रंगोली की प्रतियोगिता आयोजित की गयी । सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा नि:शुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें सी. पी चोपड़ा (प्रिंसिपल योग भारती पब्लिक स्कूल), नीता शर्मा (समाज सेविका, फाउंडर - मुझे उड़ान दो) व नवीनता आहूजा (फाउंडर, प्रेजिडेंट - निर्वाणा वर्ल्ड) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विष्णु मित्तल, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के महासचिव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेl जिसमें दिल्ली के 17 विद्यालयो के 200 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता देशभक्ति एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित गीतों पर रखी गई थी।

प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता 10 शहरों में आयोजित की जा रही है। जिसमें फरीदाबाद, दिल्ली , पानीपत ,कुरुक्षेत्र ,अंबाला , रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, बरेली एवं मुरादाबाद शहर हिस्सा लेंगे। प्रत्येक शहर से जो स्कूल प्रथम स्थान हासिल करेंगे। उनके मध्य 16अगस्त 2024 को सतयुग दर्शन सभागार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपए, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसी संदर्भ में आज प्रतियोगिता का प्रथम राउंड ऐवान - ए - ग़लिब ऑडिटोरियम, ग़ालिब इंस्टिट्यूट, माता सुंदरी लेन, दिल्ली के सभागार में रखा गया था।
जिसमें समूह नृत्य प्रतियोगिता में आर पी एम् लवली पब्लिक स्कूल, लायलपुर ने प्रथम स्थान, आदर्श पब्लिक स्कूल, विकास पुरी ने द्वितीय स्थान, सर्वोधा मॉडल स्कूल' एवं भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली ईस्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीँ गायन में आर पी एम् लवली पब्लिक स्कूल लायलपुर ने प्रथम स्थान, बाल भारती पब्लिक स्कूल, रोहिणी ने द्वितीय स्थान और संत एंड्रू'स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में आर पी एम् लवली पब्लिक स्कूल, लायलपुर ने प्रथम स्थान, योग भारती पब्लिक स्कूल, अशोक विहार 'ने द्वितीय स्थान और बाल भारती पब्लिक स्कूल, रोहिणी और सेंट्रल अकादमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी स्कूलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। वहीँ प्रतियोगिता के मध्य देवांश चंद्र, उम्र 15वर्ष , पहले आटिज्म वॉरियर हैं जो इतनी छोटी आयु में टेड एक्स में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके l साथ ही निर्वाणा वर्ल्ड के बच्चों ने अपनी गायन प्रतिभा से सभागार में उपस्थित सभी का मन जीत लियाl
मुख्य अतिथि विष्णु ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवा वर्ग उठा लिया तो रुकना क्या हम आगे बढ़े और श्रेष्ठ मानव बन जाए ऐसे यदि ऐसे गीतों पर आप आप गीतों पर जब आप नृत्य करते हैं या गायन के माध्यम से इन गीतों को अपने जीवन में उतरते हैं तो निश्चित रूप से आप जो चाहे वह लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और इस कड़ी में मैं सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को बधाई देना चाहता हूं कि वह समझ में बदलाव के लिए ऐसी क्रांति लेकर आगे बढ़ रहे हैं कि जिससे एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो और किसी भी श्रेष्ठ समाज की नींव जो है युवा वर्ग है जो आने वाला कल है तो आने वाले कल को अपने ऊपर विश्वास रखना होगा और अपनी काबिलियत को समझ ना होगा यदि आपका मन पढ़ाई में है गायन में है नृत्य में है कालकी क्षेत्र में है तो अपने कौशल को समझें और उसे पर ही जुनून के साथ उसे सीखने निश्चित रूप से आपको सफलता मिले।
सभी वालंटियर व सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य दीपेंद्र कांत द्वारा सभी अतिथियों का अभिवादन किया गया और आगामी 2 अक्टूबर को सतयुग दर्शन वसुंधरा, फरीदाबाद के सभागार में समभाव - समदृष्टि के स्कूल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 'स्पिरिचुअल एलोक्वेंसे'के नाम से आयोजित होने जा रहा नेशनल ओपन oratory कांटेस्ट में भाग लेने के लिए सबको प्रोत्साहित किया जिसकी समूर्ण जानकारी www.dhyankaksh.org पर मिल सकती है l
इन् प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन - जन को अपनी आद संस्कृती से जुड़ने का सन्देश दिया जा रहा है।


