निशुल्क हदय जांच शिविर का हुआ आयोजन, 80 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

निशुल्क हदय जांच शिविर का हुआ आयोजन, 80 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

नोएडा। आवासीय कल्याण समिति सेक्टर 27 की ओर से मैट्रो हॉस्पिटल के साथ मिलकर सेक्टर में निशुल्क हदय जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

इस जांच में दिल, बी,पी, ईसीजी, शुगर और कद ,वजन किया।डा,फैजल जी ने बताया कि अपने दिल के स्वस्थ रखने के लिए कॉलेस्ट्रॉल को बढने से रोकना के लिए जंकफूड,तेल, आदि से बचाव करें और प्रतिदिन व्यायाम आवश्यक है।

मैट्रो हॉस्पिटल टीम के जूनियर डाक्टर अभिषेक ,महेश, सिस्टर रुचि ने सीपीआई देने की ट्रेनिंग भी सभी को समझायी, इस ट्रेनिंग से आम जनता भी अचानक दुर्घटना के समय में किसी घायल को बचा सकते हैं।

इस शिविर का सेक्टर वासियों और मेड, ड्राइवर, चपरासियों ने लाभ लिया।इस शिविर में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल अवाना,श्री पन्नालाल शर्मा, श्री महेंद्र कटारिया, श्रीमती अनिता निगम,श्री जे ,एस, वर्मा, श्री मुदिका प्रसाद, श्री दिलीप जायसवाल,श्री विजय  मेहरा,श्री सुरेन्द्र कुमार,आदि सम्मिलित रहें।