दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरण समारोह
ग्रेटर नौएडा: पावर फाईनेस लिमिटेड की सी एस आर योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरण शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बिसरख गौतमबुद्धनगर में किया गया। जिसमें नोएडा के गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों के एलिम्को भारत सरकार के उपक्रम द्वारा पूर्व चिन्हित 107 लाभार्थियों को लगभग 722 लाख की लागत से 107 सहायक उपकरण चिन्हित किया गया था।

आज के समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा माननीय सांसद (लोकसभा) गौतमबुद्धनगर उ.प्र. पूर्व राज्य मन्त्री पर्यटन एवं सस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) नागरिक उड्यन वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री भारत सरकार, ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिव्यांगजनों के लिए जो भी सहयोग, रोजगार में भी वरियता दी गयी है कि इनका जीवन भी आम जन मानस की तरह व्यतीत करें। इस मौके पर अली शाह कार्यकारी निदेशक पीएफसी दुर्गेश रंगेरा, महाप्रबंधक पीएफसी, संजय बाली सांसद प्रतिनिधि, दीपक यादव, जैनेन्द्र चौरसिया, मुकेश चौहान मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए एलिम्को द्वारा जिला नोएडा के गौतमबुद्धनगर आस पास के विभिन्न स्थानों में परीक्षण शिविर आयोजित किये गये थे।
इस वितरण शिविर में पूर्व चिन्हित दिव्यागजनों को एलिम्को द्वारा दिव्यागजनो को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरित किये गये। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अतिथिगण उपस्थिति रहें। आज दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से उनका जीवन सरल एवं जीवन शैली में सुधार होगा कार्यक्रम के उपरान्त लाभार्थी दिव्यागजनों के चेहरे खील उठे।


