गौतमबुद्धनगर साउथ इंडियन एसोसिएशन ने की सद्गुरु त्यागराज की 179वीं आराधना
नोएडा। सेक्टर 22 जी ब्लॉक स्थित वरसिद्धि विनायक मंदिर परिसर में गौतमबुद्धनगर साउथ इंडियन एसोसिएशन ने वैदिक प्रचार संस्थान नोएडा के सहयोग से सद्गुरु त्यागराज की 179वीं आराधना की, जिसमें श्रीमती पूर्णिमा श्याम सुंदर, श्रीमती रेणुका त्यागराजन, श्रीमती वैष्णवी अय्यर, श्रीमती जयंती अयंगर और सुश्री सिंधुजा रवि, स्वामीनाथन द्वारा पंचरत्न कृतियां प्रस्तुत की गईं। मृदगम में चंद्रू और वायलिन में श्रीमती राधिका वेंकटेश और वैदिक प्रचार संस्थान के अध्यक्ष रवि बी सरमा और ब्रम्हाश्री कोंडली विश्वनाथ भगवधर ने कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन किया।
गौतमबुद्धनगर साउथ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष के. अरुणाचलम, एके रंजीत उपाध्यक्ष-द्वितीय, श्री गुरु सुब्रमण्यम, संयुक्त सचिव-द्वितीय, श्रीधर अय्यर ट्रेजर और श्रीमती लता कार्यकारी समिति के सदस्य सोमस्कंदन और वैदिक प्रचार संस्थान के अध्यक्ष रवि बी शर्मा, विश्वनाथन, वेंकटेश और श्रीमती जानकी उपस्थित थे।
के. अरुणाचलम ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे और उन्होंने संत त्यागराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।


