सत नारायण गोयल पैनल विजय घोषित, सेक्टर 55 निवासियों ने लगाई विश्वास और समर्थन की मुहर
नोएडा। सेक्टर–55 में रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल एवम सुधीर श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा ने जीत की घोषणा की। इस चुनाव में सतनारायण गोयल - नीरज शर्मा पैनल तथा गजेंद्र बैसला पैनल के मध्य सीधा मुकाबला था।
सेक्टर–55 की जनता जनार्दन ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड बहुमत के साथ सतनारायण गोयल एवं उनकी पूरी टीम को विजयी बनाकर अपने विश्वास और समर्थन की मुहर लगाई। यह जनसमर्थन उनके द्वारा विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यों, निष्कलंक सेवा, समर्पण, पारदर्शिता एवं सेक्टर के प्रति अटूट लगन का प्रतिफल था।
सेक्टर के समस्त परिवारजनों ने वर्षों पुरानी चुनावी परंपराओं से अलग हटकर इस बार संपूर्ण सतनारायण गोयल पैनल को एकजुट होकर भारी बहुमत से विजयी बनाया, जिससे यह चुनाव सेक्टर–55 के इतिहास में एक मिसाल बन गया।
वर्तमान अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने अपने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में सेक्टर–55 को विकास की नई दिशा दी। विशेष रूप से गेट नंबर–5 का निर्माण, जो आज पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बना हुआ है, सहित अनेक विकासात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों ने इस चुनाव को ऐतिहासिक शिखर तक पहुँचाया।
निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य:
अध्यक्ष सतनारायण गोयल, महासचिव नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजरानी अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुदेश खोखर,
आंतरिक लेखा परीक्षक), विद्या रावत, संयुक्त सचिव दिनेश पाठक, दिनेश मिश्रा, ब्लॉक प्रतिनिधि निशांत गर्ग, अजय अरोड़ा, जोगेंद्र शर्मा, विपिन अग्रवाल, अजय शुक्ला, ललित मोहन, मीरा वार्ष्णेय, रेणुका भट्ट, सुरेंद्र शर्मा, शरद चौहान।
नव-निर्वाचित टीम ने सेक्टर–55 के समग्र विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और पारदर्शी प्रशासन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


