बिरनो थाने के दरोगा पर यह कैसा आरोप,अध्यापक को जङा थप्पङ
गाजीपुर जिला अंतर्गत थाना बिरनो ग्राम चकदाऊद के फरियादी अध्यापक अपनी समस्या बताने के लिए बिरनो थाने पर गए थे तो वही दरोगा के द्वारा अध्यापक को गर्दन में घुसा से कई बार मारा गया जिससे अध्यापक के गर्दन में चोट आ गई मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि परमी देवी पत्नी भरथ यादव निवासी ग्राम चक दाउद तहसील जखनिया जनपद गाजीपुर के मूल निवासी हैं जिन्हे कृषि आवंटन आराजी नंबर 327 संगठन रकवा 0.0380 हेक्टेयर का पट्टा 20 वर्ष पहले हुआ था जिस पर पूर्ण रूप से काबिज थी उप जिला अधिकारी के आदेश के अनुसार सीमांकन कर द्वितीय पक्ष लेखपाल द्वारा पुनः पूर्ण रूप से कब्जा दिखाएं गया नान्हू पुत्र स्वर्गीय कवलू यादव और प्रधान प्रतिनिधि अरविंद यादव द्वारा बार-बार गाली गलौज व मारने पीटने की धमकी तथा चुनावी रंजिश के तहत कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे तो थाना बिरनो पर पूरे परिवार के साथ तहरीर देने के लिए गए थे जिसमें से मेरे पुत्र अनिल यादव जो शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं उनके गर्दन पर दरोगा दयाप्रसाद मौर्य ने घुसो से मारा गया जिससे मेरे पुत्र को चोट आ गई दरोगा के द्वारा ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पर इलाज के लिए भेजा गया है सोचने की यह बात है कि आज शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक के साथ इस तरह की घटना का अंजाम दिया जा रहा है तो ऐसे में आमजन नागरिक के साथ क्या कुछ होता होगा। इस बाबत बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार से जानकारी प्राप्त करनी चाहा तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है यह सिर्फ और सिर्फ आरोप लगाया जा रहा है


