गोपाल नमो सेवा केंद्र ने छलेरा में लगाया 28वां नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर

गोपाल नमो सेवा केंद्र ने छलेरा में लगाया 28वां नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे गोपाल नमो सेवा केंद्र  और छठ पूजा सेवा समिति नोएडा (रजि) के माध्यम से छलेरा स्थित सैनी चौपाल में 28 वें  मेगा नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 90 लोगों ने सहभागिता की जिसमें से कुल 53 लोगों के आयुष्मान (19) और  ई-श्रम (34) कार्ड से संबंधित कार्य करके उनको लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने लाभार्थियों को आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड देने के साथ साथ एक एक लाभार्थियों से जाकर उनके बारे में सभी से बात की और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के कर्मठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लाभार्थियों के बीच में साझा की।

इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान से सम्बंधित और जनपद में सूचीबद्ध अस्पतालों की विस्तृत जानकारी और सूची देकर उनका मार्गदर्शन भी किया ताकि वो सभी लोग जरूरत पड़ने पर निर्बाध रूप से शिविर में बने आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड का लाभ सुगमता से उठा सकें।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन, परिवारिक लाभ, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की भी जानकारी  उपस्थित लोगों को प्रदान की।

इस मौके पर छठ पूजा सेवा समिति नोएडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत केशरी, चरण सिंह सैनी,मांगे राम सैनी, संतोष सैनी , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पुष्कल गुप्ता और गोपाल नमो सेवा केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही।