सेंट्रल मार्केट सेक्टर 119 के सामने सड़क में बना गड्ढा किस दुर्घटना का कर रहा इंतजार
सेंट्रल मार्केट के सामने सेक्टर 119/120 टी प्वाइंट
सेक्टर 119 और 120 में सेंट्रल मार्केट के ठीक सामने पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से कई महीनो से सड़क में बना गड्ढा किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। जबकि पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट/ नोएडा ऑथोरिटी इस गड्ढे से अनजान बना हुआ है।
हाल यह है कि रोज हर विभाग के कर्मचारी अधिकारी इस गड्ढे को देखते हुए इस टी प्वाइंट से निकलते हैं। लेकिन अंधे की कर गुजर जाते हैं। कई महीने पहले इस टी प्वाइंट पर रिपेयर हुई थी। तबसे यह गड्ढा बना हुआ है। यह टी प्वाइंट इतना महत्वपूर्ण है कि जहां सेंट्रल मार्केट है वहीं पास में आम्रपाली जोड़ियाक, गौड़ ग्रांडौर, आरजी जिसी बड़ी सोसाइटीज है।
आए दिन कई दो पहिए वाहन गड्ढे में जाने से लोग गिर गए हैं। हर गुरुवार को साप्ताहिक मार्केट भी लगता है। जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इस व्यस्ततम टी पॉइंट पर गड्ढे की अनदेखी जरूर किसी दुर्घटना को बुलवा दे रही है।


