ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन

ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ समापन

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के  द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का समापन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम इलावास नोएडा में हुआ । बैठक की अध्यक्षता ओमवीर अवाना द्वारा की गई। 

इस कार्यकर्म के मुख्य अतिथि विराट सिंह ने मौजूद किसान भाईयो को किसान समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इस ग्राम  परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम को कामयाब करने हेतु आभार प्रकट किया।

ओमवीर अवाना ने 12 फरवरी 2024 को ग्राम बेहलोलपुर से शुरू हुई ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन करते हुआ वहां मोजूद किसान भाईयो के साथ अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि भाजपा की योजनाओं के तहत भारत सरकार विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को देश के सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा रही है | वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में बहुत सी योजनाओं का शुभारंभ किया है| जिन योजनाओं का लाभ भारत के कोने कोने तक स्वातः भारत के हर लाभार्थी तक पहुंचा है। इस ग्राम परिक्रमा यात्रा को  हमारे किसान मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छे से पूर्ण किया एवम् किसान भाईयो तक मोदी की गारंटी और योजनाओं की जानकारी पहुचाई।

अपनी बात विराम करते हुए ओमवीर अवाना ने वहा मोजूद किसान भाईयो को पुनः भाजपा की योजनाएं, जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड, स्वामित्व योजना, आयुष्मान सहकार योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, स्वनिधि योजना, अन्त्योदय अन्न योजना, नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना आदि बताते हुए वहा मोजूद किसान भाईयो और कारकर्ताओ को धन्यवाद दिया और किसना भाईयो को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए फिर एक बार भाजपा का खुले मन से समर्थन करने का विनयपूर्ण अनुरोध किया।   

इस कार्यक्रम में महामंत्री घनश्याम यादव, कामिनी,रवि प्रधान, पापू प्रधान, इंद्राज खटाना, रोहित शर्मा ,सतपाल अवाना, हिमांशु, सुशील शर्मा, अमित त्यागी, रवि यादव, दिनेश चौहान, प्रदीप त्यागी, रविन्द्र यादव, भागवत दयाल, राकेश उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, बलवंत, प्रमोद, विशाल शर्मा, राजेश शर्मा, हिमांशु, लीलू अवाना आदि भी उपस्थित रहे।