सागर मोटर्स द्वारा टाटा आईसीएनजी रेंज का भव्य लॉन्च

सागर मोटर्स द्वारा टाटा आईसीएनजी रेंज का भव्य लॉन्च

नोएडा। टाटा की सीएनजी रेंज की कारों को टाटा मोटर्स के नंबर 1 कार डीलर सागर मोटर्स द्वारा बहुत धूमधाम से लॉन्च किया गया था।

इन कारों को सागर मोटर्स के सभी शोरूमों में लॉन्च किया गया, जिसमें सेक्टर 63 शोरूम में कारों को नोएडा आरटीओ सियाराम वर्मा द्वारा लॉन्च किया गया, वहीं ग्रेटर नोएडा शोरूम में कारों को लॉन्च ग्रेटर नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार द्वारा लॉन्च किया गया और नौएडा सेक्टर 5 शोरूम पर थाना फेसबुक के प्रभारी ध्रुव प्रकाश दुबे द्वारा लॉन्च किया गया।

सागर मोटर्स के एमडी वरुण सागर के अनुसार, टाटा मोटर्स के पास अब ट्विन सिलेंडर ICNG रेंज की कारें हैं, जिनमें अल्ट्रोज़ और पंच को 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है और सनरूफ भी हैं। और टियागो और टिगोर सीएनजी को 4 स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है। सभी कारों में बहुत अच्छा बूट स्पेस और बेहतरीन फीचर्स हैं।

जीएम सेल्स वीरेंद्र खारी के अनुसार, अब टाटा मोटर्स के पास बहुत अच्छी भारतीय कारें हैं जो हर आयु वर्ग के भारतीय ग्राहकों के लिए उपयुक्त हैं और टाटा की सभी कारों की बाजार में मांग है। ग्राहक इन कारों को चलाकर काफी खुश और उत्साहित महसूस करते है एव  Vocal for Local को ग्राहक प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि टाटा की ये CNG कारें बाजार में धमाल मचा सकती हैं।