बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे की दादी का निधन
गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे कि दादी कमलावती देवी उम्र 87 वर्ष पत्नी स्व रामदास दूबे,निवासी- ग्राम - काझा, जनपद -मऊ की आज सुबह 3-30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिनकी अंत्येष्टि आज रविवार को श्मशान घाट गाजीपुर पर हुई ।

जहां नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सिंह,भाजपा पुर्व जिला महामंत्री सुनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मंयक जायसवाल, विवेकानंद पांडेय नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, पत्रकार सुनील सिंह, प्रदीप शर्मा मोनू आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मृतात्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किया।
इनके निधन पर शुभचिंतक जनों सहित भाजपा गाजीपुर ने शोक व्यक्त किया है।


