अग्रवाल समाज संगठन दिल्ली एनसीआर की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

अग्रवाल समाज संगठन दिल्ली एनसीआर की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

नोएडा। अग्रवाल समाज में व्यापत कुछ कुरीतियां के समाधान के लिए अग्रवाल समाज संगठन ईस्ट ऑफ कैलाश दिल्ली के अध्यक्ष केके मित्तल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। 

केके मित्तल ने कहा की हमारे समाज में बहुत सारी कुरीतियां है जिसके कारण अग्रवाल समाज विकास की बजाय पतन की ओर जा रहा था, इसलिए सभी को स्वयं से पहल करनी होगी साथ ही विश्वास जताया कि यह कार्य एक दिन में नहीं होगा, परन्तु एक दिन जरूर होके रहेगा।
इस विचार पर समाज के सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई। 
बैठक में अग्रवाल समाज की सभी कुरीतियों पर चर्चा करने के लिए 70 सदस्य उपस्थित हुए ।

मुख्य कुरीतिया :

व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता है तब उठावनी के समय पर चाय, नाश्ता का होना
तेरहवीं पर भव्य दावत का होना
लड़की की शादी में मिठाई के डिब्बे का प्रचलन होना
लड़की की लग्न में दावत का होना 
लड़के की शादी में मिठाई के डिब्बे और लिफाफे देने लेने का चलन।