कमिश्नरेट सभागार में आलोक सिंह ने की व्यापारी बंधुओं, उद्योग बंधु के साथ मीटिंग
गौतम बुध नगर के कमिश्नरेट सभागार में व्यापारी बंधुओं, उद्योग बंधु मीटिंग का आयोजन कमिश्नर आलोक सिंह के सानिध्य में हुआ। विभिन्न मुद्दों और सुझावों के साथ नोएडा की सभी प्रतिष्ठित व्यापार मंडल एवं अन्य औद्योगिक संस्थाएं उपस्थित हुई।
मीटिंग के शुरुआत में सबसे पहले उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने गौतम बुध नगर के कमिश्नर आलोक सिंह व ग्रेटर नोएडा के डीसीपी को किडनैपिंग केस में जो सफलता हासिल की थी उसके लिए पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने व्यापार बंधु मीटिंग के दौरान कहा कि यह समय दिपावली का समय है और बाजारों में अधिक भीड़ रहने की संभावना है इसलिए नोएडा पुलिस सड़क पर खड़ी चालान न करें क्योंकि इस समय ऑनलाइन बाजार जबरदस्त प्रॉफिट में है परंपरागत बाजार समाप्ति की ओर है।
डीसीपी ट्रैफिक गणेश शाह ने विश्वास दिलाया कि गलत दिशा में खड़ी हुई गाड़ियों का ही चालान किया जाएगा l यदि गाड़ी मालिक सही तरीके से गाड़ी खड़ी करेंगे तो हम उसका चालान नहीं करेंगे l
प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने कमिश्नर आलोक सिंह को तिगरी गोल चक्कर पर जाम को लेकर भी अवगत करवाया किस प्रकार गाजियाबाद और नोएडा की पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने 104 सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कमिश्नर आलोक सिंह को लिखित में ज्ञापन दिया। बरौला शराब के ठेके के पास खुले में शराब पीने व जुआ खेलने की शिकायत भी व्यापार मंडल द्वारा की गई l बरौला में बन रहे फ्लाईओवर के लिए नोएडा अथॉरिटी के लिए भी ज्ञापन दिया गया।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि रेड लाइट को ठीक किया जाए और यदि पुलिस वाले की गाड़ी भी गलत लाइन में चले तो उसका भी चालान किया जाए।
ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में रेहड़ी पटरी वालों को स्थान दिया जाए जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
खोड़ा कॉलोनी से अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि खोड़ा में जलभराव की स्थिति रहती है, उस पर उचित कार्रवाई की जाए।


