29 नवम्बर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एंव धरना-प्रदर्शन सभा होगी - सुनील प्रकाश पाल
निश्चित ही आप वर्तमान घटनाक्रम से संज्ञानित होंगे कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जिसमें विद्युत कार्यालय सहायक संघ भी सम्मिलित है के माध्यम से विभाग को बचाने हेतु तथा कार्मिको के विभिन्न मुद्दों को विभाग व शासन के समक्ष रखा गया है जिनमें इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल, शीर्ष प्रबंधन की अलोकतांत्रिक, नकरात्मक, उत्पीड़नात्मक, स्वेच्छाचारी एवं दमनात्मक रवैए के विरुद्ध
बिजली निगमों का एकीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की एल0एम0-10 की सुविधा यथावत रहे, कार्मिकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाय, एवम् अन्य ज्वलंत मुद्दे जिनके निराकरण हेतू 29 नवम्बर मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एंव धरना-प्रदर्शन सभा और सायंकाल 5:00 से मशाल जुलूस का कार्यक्रम जनपद स्तर पर संपन्न होगा।

विद्युत कार्यालय सहायक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील प्रकाश पाल ने कहा कि अपने जनपद परियोजनाओं के संयोजको अधिशासी- अधीक्षण-मुख्य अभियंताओं के दिशा-निर्देशन व अगुआई में कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता दें। साथियों एकता से बडी़ ताकत दुनिया में कोई है ही नहीं, आवश्यकता है तो सिर्फ मजबूत इरादों और पक्की एकता की। टूटिये मत, बिखरिये मत। एकता की वजह से अँग्रेजों को भागना पडा़. यह संघर्ष हमारे ही साथियों से जुड़ा है हम अलग नही.. इसलिए कृपया सभी इस आंदोलन में सहभागी बन कर अपना योगदान करें. किन्ही भी विपरीत परिस्थितियों में विद्युत कार्यालय सहायक संघ के पदाधिकारियों अथवा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक से भी संपर्क कर सकते हैं।
लड़ना कठिन नहीं है दुश्मन से, पर एकता जरूरी है,
जो सब वादों से दूर हो, विश्वास से भरपूर हो।
तब संघर्ष भी फले गा, संवर्ग भी पलेगा।


