इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी ने की टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरण
नोएडा। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा, गौतमबुद्ध नगर द्वारा टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरण समारोह का आयोजन जिला शाखा के कार्यालय सेक्टर 39 नोएडा पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी डा ललित कुमार एवं जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ आर पी सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी, सचिव संजय के त्रिपाठी, गरिमा त्रिपाठी, डॉ रेनू शुक्ल उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में लगभग 50 टीबी के मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया एवं मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ ललित कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर पी सिंह के द्वारा मरीजों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक किया ।


