नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की पहल, पेंटिंग क्लास में पहले दिन 40 बच्चों ने बनाई चित्रकला
"पूरी प्रकृति एक कला के रूप में बनी हुई है। इसलिए हमारे जीवन में चित्रकला काफी आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति पेंटिंग बनाता है तो उसकी मन काफी शांत हो जाता है। इसके अलावा पेंटिंग बनाने वाले व्यक्ति के मन में जो ख्याल आते हैं, वह एक कला के रूप में निखार लोगों को दिखा सकते हैं"* यह बातें नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा लगाई गई पेंटिंग क्लास में आर्टिस्ट पारुल त्यागी ने कही है।

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक एवं प्रबंध-निदेशक श्रीमती मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने द्वारा हर हफ्ते चित्रकला की क्लास होगी और आज (गुरुवार 9 नवंबर) को पहला दिन है। पहले दिन प्राची सबसे खूबसूरत पेंटिंग बनाकर नंबर वन आई। बाकी बच्चों की पेंटिंग भी बहुत अच्छी रही। इसके लिए टीचर के रूप में श्रीमती पारुल त्यागी जी का बहुत-बहुत आभार। इस मौके पर श्रीमती पारुल त्यागी ने इस क्लास में बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "बच्चों को हमेशा खुश रहना चाहिए। पेंटिंग बनाने से भी तनाव कम होता है।"

मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि पहले दिन 40 बच्चों ने पेंटिंग बनाई। जिनमें से 9 बच्चों को प्राइस देकर सम्मानित किया गया है। छोटे और बड़े बच्चों को कैटेगरी के हिसाब से प्राइस दिए गए। इस मौके पर ज्योति मैडम, हर्षित सर और भूमिका मैडम भी रही। श्रीमती मीनाक्षी त्यागी ने आगे बताया कि इस तरह से आज फर्स्ट सेशन था। बच्चे बहुत उत्साहित थे। बच्चों ने बहुत अच्छे से पेंटिंग क्लास की टीचर पारुल त्यागी जी का स्वागत किया।
बच्चों के अंदर आज अलग ही तरह की एनर्जी थी। सभी बच्चों ने कहा है कि हम हर क्लास अटेंड करेंगे हमेशा पढ़ाई में ध्यान देंगे। हम मेडिटेशन भी करेंगे। बच्चों को समझाइए गया कि आप घर में कम से कम 5 मिनट मेडिटेशन जरूर करें। इस मौके पर नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने बच्चों को प्राइस देकर के मिठाई खिलाई। दीपावली के उपलक्ष में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की तरफ से बच्चों को स्पेशल उपहार दिया गया है।


