अकादमिक एंव शोध क्षेत्र में आपसी सहयोग करेगें इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय

अकादमिक एंव शोध क्षेत्र में आपसी सहयोग करेगें इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय और एमिटी विश्वविद्यालय

नोएडा। कृषि विज्ञान, पर्यटन, एआई आदि सहित विभिन्न अकादमिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग के अवसरों को पहचानने के लिए आज ग्रीस के इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय के अंर्तराष्ट्रीयकरण के वाइस रेक्टर प्रोफेसर कॉन्स्टेंटिनो डायमंटरास के नेतृत्व में मैनेजमेंट एंव पर्यटन के प्रोफेसर इवेंजेलोस क्रिस्टो, आपरेशनंस मैनेजमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर कोरिना कात्सलियाकी, साइल इकोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर निकोलाओस मोनोक्रूसोस और इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर स्टेफनोस कोर्डोसिस शामिल थे।

एमिटी विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल अफेयर डिविजन के उप महानिदेशक रियर एडमिरल आलोक भटनागर और एमिटी फांउडेशन फॉर सांइस एंड टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलांयसेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा ए के सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय के अंर्तराष्ट्रीयकरण के वाइस रेक्टर प्रोफेसर कॉन्स्टेंटिनो डायमंटरास ने कहा कि हमारा संस्थान युवा है और तेजी से विकास कर रहा संस्थान है जो स्न 2005 में स्थापित हुआ है ग्रीस का प्रथम और एक मात्र पब्लिक विश्वविद्यालय है जहां अंग्रेजी में स्नातोकत्तर विषय पढ़ाये जाते है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठिज संस्थान जहां पर 15 देशों से अतिथि शिक्षक आते है। प्रो डायमंटरास ने कहा कि हमारा उददेश्य छात्रों को शिक्षा, शिक्षण प्रणाली और शोध में उत्कृष्टता प्रदान करने के साथ नवाचार पाठयक्रम उपलब्ध करना है। वैश्विक प्रख्यात संस्थानों के साथ अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन, छात्र विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त डिग्री व शोध के माध्यम रणनितिक सहभागीता का निर्माण करना है। उन्होनें इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय की सुविधाओं के ंअर्तगत अकादमिक प्रोग्राम के लिए अद्वितीय विशेषज्ञों, विविध शिक्षक एंव छात्र कम्यूनिटी, उत्कृष्ट शिक्षण एंव शोध सुविधा आदि के बारे में भी बताया। प्रो डायमंटरास ने कहा कि एमिटी द्वारा संचालित किये जा रहे शोध कार्यक्रमों और शिक्षण पाठयक्रम ने हमें प्रभावित किया है, हम विभिन्न क्षेत्र जैसे डिजाइन, अर्थव्यवस्था, एर्जा, हैल्थ साइंस, वित्त, तकनीकी आदि में अंर्तराष्ट्रीय शोध को बढ़ावा दे रहे है और छात्र शिक्षक गतिशीलता कार्यक्रम, संयुक्त कार्यक्रम, इंटरनेशनल समर स्कूल प्रोग्राम के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय कार्यक्रम विकसित करते है इसी क्रम हम एमिटी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अकादमिक सहायोग पर कार्य करेगें।

एमिटी विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल अफेयर डिविजन के उप महानिदेशक रियर एडमिरल आलोक भटनागर ने स्वागत करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किये जा रहे पाठयक्रमों, शोध कार्यक्रमों, छात्रों में पोषित किये जा रहे मूल्यों, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होने कहा कि इंटरनेशनल हेलेनिक विश्वविद्यालय के साथ हम इंडिया इर्मशन प्रोग्राम, लघु अवधि के छात्र गतिशीलता कार्यक्रम, दोनों संस्थाना कें छात्रों के लिए दोहरी डिग्री हेतु आर्टिकुलेशन एग्रीमेंट, विदेश अध्ययन कार्यक्रम के लिए ग्रीस का अन्वेषण, अनुसंधान सहयोग अैार संयुक्त सम्मेलन एवं कार्यशाला आदि पर कार्य कर सकते है।

एमिटी फांउडेशन फॉर सांइस एंड टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलांयसेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा ए के सिंह ने कहा कि यह आपसी सहयोग दोनों संस्थानों के लिए अवसर है जिससे दोनो संस्थानों के छात्र लाभांवित होगें। उन्होनें कहा कि वर्तमान समय बायोटेक्नॉमी और एआई का है इसके अतिरिक्त दोनों संस्थान स्थायी पर्यावरण के क्षेत्र में भी संयुक्त कार्य कर सकते है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय और एमिटी स्टूडियों का दौर भी किया। कार्यक्रम में एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फांउडेशन की महानिदेशक डा नूतन कौशिक सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।