सीडीओ ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, मिली अनियमितता वेतन रोकने का दिया निर्देश

सीडीओ ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, मिली अनियमितता वेतन रोकने का दिया निर्देश

मरदह। क्षेत्र के नवनिर्मित मनरेगा पार्क व कोदई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने निरीक्षण किया। मनरेगा पार्क में लगे झूले, व्यायाम सामग्री, स्नान घर, शौचालय और अन्य तरह के हरे भरे पेड़ पौधों और दीवाल पर बने पेंटिंग को देखकर प्रधान की काफी सराहना किया। इस दौरान उपस्थित अन्य ग्राम प्रधानों को भी बताया गया कि वह अपने गांव में इस तरह का पार्क बनाए। कोदई प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर आंगनबाड़ियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे हरे भरे पेड़-पौधे, झूले बाथरूम की व्यवस्था को देखते हुए सराहना किया। इस मौके पर बीडीओ अरुण वर्मा, नवीन सिह, रामजी गुप्ता, ज्योत्सना पटवा, फूलचन्द्र राम, मुन्ना यादव, रामविजय यादव, आदि लोग मौजूद रहे।