करोड़ों की हीरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टर माइंड पहले से खा रहा जेल की हवा

करोड़ों की हीरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मास्टर माइंड पहले से खा रहा जेल की हवा

गाजीपुर अन्तर्राज्यी हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 2 अभियुक्तों को 1 किलो 140 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये आंकी गई है यह कार्यवाही गायघाट मोड़ के पास से स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना जमानिया की पुलिस द्वारा किया गया। गिरफ्तारी के मामले पर प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोग पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त थे। इनका मुख्य सरगना रामानन्द यादव निवासी ग्राम- सोनहरिया थाना जमानियां है, जिसे पिछले महीने यू0पी0 एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैण्ड पुलिस को सौंपा था, जो अभी जेल में है । अधिक पैसा कमाने के लालच में यह लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहाँ पर खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों को ऊँचे दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं। गिरफ्तार तस्करों में दीपक यादव पुत्र सुभाष सिंह यादव निवासी शेरपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर ,ओमकार राय पुत्र स्व0 नगीना राय निवासी बेटावर थाना जमानियां शामिल है गिरफ्तार तस्करों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।